लारा, रायगढ़ एनटीपीसी लारा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम रेंगालपाली में लगभग 200 ग्रामीण विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (एचओपी) श्री सुभाष ठाकुर एवं मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री जाकिर खान ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, अध्ययन मार्गदर्शिकाएँ, रेनकोट तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर बड़ी संख्यामेंविद्यार्थी,अभिभावक, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री सुभाष ठाकुर ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र के विकास से संबंधित सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी लारा स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप जनकल्याणकारी एवं सतत विकास की योजनाओं को निरंतर प्राथमिकता देता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा में किया गया यह निवेश बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।एनटीपीसी लारा अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य,कौशल विकास,महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर आसपास के गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
शिक्षा को संबल,भविष्य को नई उड़ान:एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584