रायगढ़ नगर निगम सभाकक्ष में महापौर जीवर्धन चौहान ने सफाई दरोगाओं एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर शहर की सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया। बैठक में महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सफाई दरोगाओं और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय तक अपने-अपने वार्डों में उपस्थित रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि वे किसी भी समय किसी भी वार्ड का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। यदि निरीक्षण के दौरान संबंधित सफाई दरोगा या सुपरवाइजर वार्ड में उपस्थित नहीं मिले या सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल उपस्थिति दर्ज कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वार्डों में नियमित सफाई,नालियों की सफाई, कचरा उठाव और नागरिकों की शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बरसात के मौसम को देखते हुए महापौर ने डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों की नियमित निगरानी,नालियों की समय पर सफाई, फॉगिंग,लार्वा नाशक दवा के छिड़काव तथा स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण किसी भी वार्ड में बीमारी फैलने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।महापौर ने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाए। शहर की साफ-सफाई में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आम जनता को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी रमेश तांती, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सफाई दरोगा एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
वार्ड में कभी भी पहुंच जाऊंगा,अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई-महापौर जीवर्धन चौहानसफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,डेंगू रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584