HomeRaigarh News"ऑपरेशन अंकुश" के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर...

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेडसाइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,मोबाइल,सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्तथाना कोतवाली में महिला पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

spot_img

 रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन अंकुश" के तहत थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में एक मकान पर छापेमार कार्रवाई कर सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला काे सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल, सट्टा लेखा-जोखा एवं नगदी रकम जब्त की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहीद चौक,रायगढ़ में रहने वाली अनिता साहू अपने मकान में गुप्त रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा-पट्टी का संचालन कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान में दबिश दी। रेड के दौरान संदेही महिला अनिता साहू घर पर मौजूद मिली। पूछताछ करने पर उसने सट्टा-पट्टी लिखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में राजधानी कल्याण के विभिन्न सट्टा अंकों की तस्वीरें, सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड तथा हिसाब-किताब सुरक्षित मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन एवं नकद दोनों माध्यमों से सट्टा राशि लेकर अवैध सट्टा संचालित कर रही थी। पुलिस ने मौके से ₹480 नगद सट्टा रकम, मोबाइल एवं सट्टा से संबंधित दस्तावेजों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया।आरोपिया अनिता साहू, पति बजरंग साहू,उम्र 32 वर्ष, निवासी शहीद चौक,रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली* में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन अंकुश"के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है तथा अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 5
Users Today : 5
Total Users : 4275
Views Today : 6
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 331
Views Last 30 days : 1856
Views This Month : 1226
Views This Year : 5577
Total views : 5578

Most Popular

Recent Comments