रायगढ़ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु *प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओ.पी. चौधरी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय,कुशाभाऊ ठाकरे परिसर,रायपुर में उपस्थित रहेंगे। मिलींजानकारी के अनुसार, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज अपराह्न 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रदेश कार्यालय में बैठकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओ से मंत्री को अवगत करा सकेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्री श्री चौधरी का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उनका मनोबल बढ़ाना और शासन-प्रशासन स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराना है। यह पहल सरकार आपके द्वार की भावना को संगठन स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा सभी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अपनी समस्याओं के साथ कार्यालय पहुंचकर मंत्री से भेंट कर सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानती है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी,आज दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 1 से 3 बजे तक मौजूद रहेंगे कैबिनेट मंत्री
RELATED ARTICLES


Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579