रायगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सरस्वती साइकिल योजना’ 2004 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छात्राओं को मुफ्त साइकिल देकर स्कूल तक उनके आवागमन को आसान बनाना और ड्रॉप- आउट दर को कम करना है। यह योजना सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। पात्र बालिकाओं को विद्यालय द्वारा निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 8 जुलाई 2026 को शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में कक्षा 9वीं में अध्यनरत पात्र छात्राओं को प्राचार्य डॉ. बी. आर. पटेल के निर्देशन में साइकिल वितरण किया गया। उक्त समारोह में शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पवन शर्मा,श्री संजय(ज्ञानू) मोदी,महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गुप्ता, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मयूरी सिंह एवं महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती अंकिता शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. बी. आर. पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने, नियमित विद्यालय आने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय स्तर पर इस योजना को शिक्षा, सुगम पहुंच और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता श्री जे. आर. नायक के द्वारा सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। श्रीमती प्रीति पटेल, श्रीमती रश्मि लकड़ा, श्रीमती अर्चना षड़ंगी,श्रीमती अहिल्या पंडा, श्रीमती ममता पुरसेठ, शिक्षिका श्रीमती हेमलता चंद्रा, श्रीमती रचना मसीह, श्रीमती मालती मैत्री,श्रीमती प्रीति प्रधान,श्रीमती अर्चना चौधरी क्लर्क श्रीमती पद्मा थवाईत, भृत्य श्रीमती रोशनी टोप्पो एवं पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता सराहनीय रही।
अब नहीं थकेंगे कदम,रोज स्कूल पहुंचेंगे हम:नई सायकिल पाकर प्रफुल्लित हुए शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल की छात्राएं
RELATED ARTICLES


Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579