रायगढ़ जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड,रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय 5 गांवों में तालाबों का गहरीकरण कार्य प्रगति पर है। यह पहल वर्षा जल संरक्षण,भू-जल संवर्धन तथा किसानों की कृषि आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।परियोजना के तहत बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी,रुचिदा एवं सरवानी गांवों के कुल 5 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन होगा,जिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और भू-जल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।इस परियोजना से आसपास के कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमानतः रुचिदा में 50 एकड़, बरपाली में 15 एकड़,सरवानी में 20 एकड़ तथा तिलगी में लगभग 25 एकड़ सहित कुल 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम होगी।तालाब गहरीकरण कार्य जल संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण आजीविका के अन्य साधनों को भी समर्थन देगा। सभी तालाबों में एक-एक पचरी का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए सुविधा मिलेगी।अदाणी फाउंडेशन स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है,जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और कृषि को दीर्घकालिक आधार प्रदान करेगी।
ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल,5 गांवों में तालाब गहरीकरण कार्य प्रगति पर,53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 1
Total Users : 4271
Views Today : 1
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 326
Views Last 30 days : 1851
Views This Month : 1221
Views This Year : 5572
Total views : 5573