
रायगढ़ कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा आयोजित विकासखंड के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिपिकों की आवश्यक बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य विभागीय निर्देशों के अनुरूप विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी,सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान करना था।बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं,अभिलेख संधारण,वित्तीय प्रबंधन,छात्रवृत्ति, यू-डाइस,नामांकन,परीक्षा संबंधी कार्यों तथा अन्य विभागीय दायित्वों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लिपिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल ने विद्यालयों में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी लिपिकों को शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन करने, अभिलेखों का अद्यतन संधारण करने तथा विभागीय पत्राचार एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर सभी अभिलेख व्यवस्थित एवं अद्यतन होना चाहिए, जिससे विभागीय कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.पी. पटेल एवं श्री अनिल साहू ने भी उपस्थित लिपिकों को संबोधित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता,जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, वित्तीय अभिलेखों, छात्रवृत्ति, यू-डाइस, नामांकन, परीक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संकुल स्तर पर सौंपे गए दायित्वों एवं कर्तव्यों का समय पर निर्वहन करने, विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने तथा उच्च कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभीलिपिकोंसेसमन्वय,अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान उपस्थित लिपिकों द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया।बैठक में विकासखंड रायगढ़ के विभिन्न विद्यालयों से आए सभी लिपिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को विभागीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए तथा बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।






