
रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायगढ़ ने आशा प्रशामक देखभाल गृह रायगढ़ में पहुंचकर वहां पर रह रहे वृद्ध जनों से मुलाकात किया। रायगढ़ विधान सभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के जन्म दिवस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री ओ पी चौधरी जी को शुभ आशीष प्रदान किया। सभी ने ओ पी चौधरी जी के जन्म दिवस का सन्देश पाकर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि ओ पी चौधरी जी निरन्तर अंचल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं । उनके कुशल नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के कार्य से सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। भगवान उन्हें स्वस्थ,सफल एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। श्री चौधरी जी और अधिक ऊर्जा से जनता जनार्दन की सेवा करते हुए, समाज,देश और प्रदेश के विकास हेतु निरन्तर कार्य करते रहें।भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के इस कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष मनोरंजन साहू,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव,जिला महामंत्री जितेन्द्र निषाद,जिला मंत्री खीरसागर नायक, जिला मंत्री श्रीमती दीपमाला महन्त,कोंडातराई मंडल महामंत्री गौतम गुप्ता,भाजयुमो कोड़ातराई के मंडल उपाध्यक्ष शैलेष नायक विकास महतो, रूपा दास महंत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*






