Homeरायगढ़ न्यूजरेलवे ई टिकट बनाते एक युवक आरपीएफ ने गिरफ्तार किया

रेलवे ई टिकट बनाते एक युवक आरपीएफ ने गिरफ्तार किया

रायगढ़ रेलवे सुरक्षा बल रायगढ़ नें मुखबिर पुख्ता सूचना पर 30 मई 2026 कल बोइरदादर चौक मे दबिश देकर एक युवक क़ो गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की हैं lआरपीएफ रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप अखिल सिंह हमराह बल सदस्यों आ. 1441394 मनोज कुमार तथा आरक्षक 1400305 एम.के. मीना के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाना चक्रधरनगर के सहयोग से बोइरदादर रोड में कैथलिक चर्च के सामनें स्थित अमित ग्राहक सेवा केन्द्र नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों केे विरूद्ध कार्यवाही हेतु समय 18ः20 बजे दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम व पता अमित पटेल, पिता- स्व. चित्रभान पटेल, उम्र-30 वर्ष,पताःबोइरदादर, पंचवटीकालोनी,थाना-चक्रधरनगर,जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्राॅनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं उक्त दुकान संचालक से सहमति प्राप्त कर दुकान में रखे मोबाइल समसंग S 23 को जांच किया गया जिसमें अमित पटेल के द्वारा एक पर्सनल यूजर आई.डी. क्रमांक- amitap2705 से कुल 10 नग (Past) कुल कीमत लगभग 18025/- रूपये का बनाना पाया गया। उक्त 10 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। वह लगभग 04 वर्ष से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है और ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 100/-.अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए अपने कोटक मंहिद्रा बैंक, ब्रांच-रायगढ़ के खाता क्रमांक 2213350590 का प्रयोग कर टिकट बनाना बताया। प्रथम द्रष्टया दुकान संचालक अमित पटेल को रेल ई-टिकटों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाये जाने पर दुकान संचालक अमित पटेल का अपराध संस्वीकृति कथन दर्ज कर जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया तथा जप्ती कार्यवाही का वीडियोग्राफ तैयार किया गया,मौका पंचनामा तथा नजरी नक्षा तैयार कर आरोपी अमित पटेल को जप्त सम्पति सहित पोस्ट लाकर प्रभारी निरीक्षक के आदेषानुसार उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 2040/2026 दिनांक 30मई .2026 धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया

spot_img

Must Read

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img