
रायगढ़ की जनता की खुशनसीबी है वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी जैसे जनप्रतिनिधि हमें मिले : अनुराग मित्तल
वित्त मंत्री ओ. पी चौधरी जी के आशीर्वाद से एवं विधुत विभाग के प्रमुख एस. ई गूंजन शर्मा जी के सहयोग से एवं मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल की पहल से पार्क सिटी कॉलोनी के सामने बंसल गोदाम के समीप बदला गया ट्रांसफार्मर
रायगढ़! माननीय वित्त मंत्री आदरणीय ओ. पी चौधरी जी के आशीर्वाद से एवं विधुत विभाग के प्रमुख एस. ई गूंजन शर्मा जी के सहयोग से एवं भाजपा कोषाध्यक्ष रायगढ़ चक्रधर नगर जूटमिल मंडल अनुराग मित्तल की पहल से पार्क सिटी कॉलोनी के सामने बंसल गोदाम के समीप ट्रांसफार्मर बदला गया ! क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने 63 के.वी की जगह 100 के. वी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया! पिछले कुछ दिंनो से बार बार बिजली सप्लाई बंद होने से,फेस डाउन हो जाने के कारण उड़ीसा रोड पार्क सिटी कॉलोनी के सामने वार्ड नंबर 34 के मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ! बंसल गोदाम के समीप ट्रांसफार्मर से दो फेस की सप्लाई न होने से, बार बार फेस के डाउन होने से घरों के बिजली उपकरण ख़राब होने का सामना मोहल्लेवासियों को करना पड़ रहा था साथ ही आस पास विधुत सप्लाई प्रभावित हो रही थी ! बच्चो की गर्मी छुट्टी होने के कारण भी अधिकांश घरों की बेटियां अपने बच्चो के साथ गर्मी छुट्टी बिताने आ रखी है साथ ही इस गर्मी मे फेस डाउन हो जाने के कारण पानी की भी समस्याओ से मोहल्लेवासियों को सामना करना पड़ रहा था! भाजपा कोषाध्यक्ष रायगढ़ चक्रधर नगर जूटमिल मंडल अनुराग मित्तल ने वार्ड नंबर 34 के मोहल्लेवासियों की इन समस्याओ की जानकारी माननीय वित्त मंत्री आदरणीय ओ. पी चौधरी जी को दी गई साथ ही विधुत विभाग जोन 2,रायगढ़ के सहायक यंत्री को इस सम्बन्ध मे अनुराग द्वारा चर्चा की गई !
वित्त मंत्री आदरणीय ओ. पी चौधरी जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रायगढ़ विधुत विभाग के एस. ई गूंजन शर्मा जी को इन समस्याओ से मोहल्लेवासियों को राहत पहुंचाने के लिए कहा गया ! जिस पर विधुत विभाग के एस. ई गूंजन शर्मा जी के मार्गदर्शन मे विधुत विभाग की टीम द्वारा 100 के.वी का नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्रवासियों को राहत पंहुचाई गई!
अनुराग ने पिछले कुछ दिंनो से मोहल्लेवासियों को आ रही समस्याओ से राहत पहुंचाने के लिए समस्त मोहल्लेवासियों की तरफ से आदरणीय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी को एवं विधुत विभाग के एस.ई गूंजन शर्मा जी को एवं सम्पूर्ण विधुत विभाग की टीम को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा गया आदरणीय ओ पी चौधरी जी रियल नायक है जिनके रहते हुए रायगढ़ विधानसभा की जनता को थोड़ा भी चिंता या परेशान होने की जरुरत नहीं है! अनुराग ने कहा माननीय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी के मार्गदर्शन मे रायगढ़ विधान सभा का विकास बहुत तेजी से हो रहा है वो समय दूर नहीं जब हमारा रायगढ़ शहर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य मे ही नहीं सम्पूर्ण देश मे माननीय ओ पी चौधरी भैया जी के मार्गदर्शन मे एक नई ऊंचाइयों को छुयेगा ! अनुराग ने कहा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जैसा नायक हर विधानसभा, राज्य और देश मे रहना चाहिए! अनुराग ने कहा ये हमारे रायगढ़ की जनता की खुशनसीबी है वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी जैसे जनप्रतिनिधि हमें मिले है!






