Homeरायगढ़ न्यूजमुख्यमंत्री ने रायगढ़ के इंटरनेशनल निशानेबाज दिव्यांशु का किया सम्मानमुख्यमंत्री ने परिजनों...

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के इंटरनेशनल निशानेबाज दिव्यांशु का किया सम्मानमुख्यमंत्री ने परिजनों को कहा, दिव्यांशु को शूटिंग में आगे बढ़ाते रहना

रायगढ़ सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के बाद इंटरनेशनल निशानेबाज दिव्यांशु शैलेन्द्र देवांगन को मेडल पहनाकर और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांशु की मां और दादी को कहा कि,इसे आगे बढ़ाना। दिव्यांशु ने खेल प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रौशन किया है।इस अवसर पर वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी,रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,रायगढ़ नगरपालिक निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित दिव्यांशु के रिश्तेदार उपस्थित थे।दिव्यांशु ने 13 वर्ष की आयु में शूटिंग का शुरुआत किया था। उन्होंने जूनियर मिक्स्ड इवेंट वर्ल्ड कप काहिरा अप्रैल 2026 में स्वर्ण पदक, 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप भोपाल दिसम्बर 2025 में रजत पदक,जूनियर सिलेक्शन ट्रायल 1 एवं 2, पुणे (जनवरी 2026) में ऑल इंडिया रैंक 1 का ख़िताब जीता है। साथ ही इनका चयन जूनियर वर्ल्ड कप काहिरा, विश्व चैंपियनशिप सुही जर्मनी और खेलो इंडिया में हुआ है।

spot_img

Must Read

spot_img