Homeरायगढ़ न्यूजरायगढ़ प्रवास में टीएस सिंहदेव का सरकार पर हमला,बताया आत्ममुग्धशिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर...

रायगढ़ प्रवास में टीएस सिंहदेव का सरकार पर हमला,बताया आत्ममुग्धशिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर कानून व्यवस्था तक उठाए सवाल

रायगढ़ पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव बाबा साहब ) ने रायगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में राज्य की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सरकार पर आत्ममुग्धता का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासन जन अपेक्षाओं के विपरीत काम कर रहा है टीएस सिंहदेव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है। उनके अनुसार,कांग्रेस शासनकाल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक आदर्श रुपरेखा लागू की गई थी,लेकिन वर्तमान सरकार ने स्कूली शिक्षा की स्थिति को प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक बदतर बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों के सेटअप से लेकर संसाधनों की उपलब्धता तक हर स्तर पर सरकार विफल रही है,जिसके कारण अभिभावक मजबूरी में अपने बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाने को विवश हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री के घोषणा के बावजूद शिक्षकों की भर्ती ना हो सकी। इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर,बिलासपुर और अंबिकापुर में 700-700 बेड के अस्पतालों का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बावजूद अब तक काम शुरू होना तो दूर अभी तक टेंडर नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान जैसी योजनाओं के बावजूद लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिल पा रहा और कार्ड होने के बावजूद मरीजों को जेब से पैसे खर्च करना पड़ रहा है।किसानों और कानून व्यवस्था पर भी निशानाधान खरीदी के दौरान जांच के नाम पर किसानों के घरों में घुसकर बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम श्री सिंहदेव ने इसे किसानों के सम्मान के खिलाफ बताया। कानून -व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के अपने जिलों में ही अपराध और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।पूरे प्रदेश में हत्या,लूट,बलात्कार और उपद्रव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टीएस बाबा ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का दायरा लगातार बढ़ रहा है और प्रशासनिक तंत्र निरंकुश होता जा रहा है।अपराधी और तस्कर बेलगाम हैं,जिससे आम नागरिक-युवा,महिलाएं और बुजुर्ग-सभी खुद को असुरक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।विपक्ष की भूमिका और संगठन पर जवाबविपक्ष की मजबूती के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं होने से जनता का भरोसा बना हुआ है, जबकि भाजपा के वादों और कार्यों में अंतर साफ दिखाई देता है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों को जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष कर रही है और जनता इस संघर्ष को देख-सुन रही है।संगठन में एकता को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा संगठन है,जिसमें पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी नियुक्त हैं,जो समय-समय पर संगठन की स्थिति का आकलन करते रहते हैं।मिशन 2028 पर क्या बोले टीएसछग में मिशन 2028 के तहत रायगढ़ में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले चेहरे के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि पार्टी के तय मापदंडों और चयन प्रक्रिया पर जो खरा उतरेगा, उसे ही अवसर दिया जाएगा।

spot_img

Must Read

spot_img