Homeरायगढ़ न्यूज4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं सुनामी दिखेगी-विधायक...

4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं सुनामी दिखेगी-विधायक वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 4 मई को जब चुनाव के वास्तविक परिणाम आएंगे, तब पूरे देश को पता चलेगा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर नहीं, सुनामी चल रही है।श्री ओपी. चौधरी ने राजधानी मीडिया को दिए बयान में कहा वआदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से जिस तरह भाजपा को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। एक्जिट पोल एक्जेक्ट साबित होंगे* और 4 मई को परिणाम आने पर विरोधियों के सारे भ्रम दूर हो जाएंगे। भीषण गर्मी के बीच भी आम जनता ने उत्साह के साथ, भयमुक्त होकर रिकॉर्ड मतदान किया है। हाई परसेंटेज वोटिंग जनता के गुस्से और बदलाव के संकल्प को दिखाता है। यह वोट मोदी जी की गारंटी और भाजपा की नीतियों के पक्ष में है।विशेषकर पश्चिम बंगाल में जिस तरह लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन को ठीक किया गया बूथ कैप्चरिंग और हिंसा पर लगाम लगी, उसके कारण मतदाताओं ने निर्भय होकर कमल का बटन दबाया है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है। डबल इंजन सरकार पर जनता का भरोसा’ बताते हुए श्री चौधरी ने कहा, “केंद्र में मोदी जी और राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने गरीब कल्याण, नारी शक्ति, युवा रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। जनता ने इस काम पर मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ से लेकर बंगाल तक, हर बूथ पर कमल खिला है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 4 मई को मतगणना के दिन संयम और शालीनता के साथ विजय उत्सव मनाएं।“यह जीत अहंकार की नहीं,सेवा और सुशासन* की जीत होगी।

spot_img

Must Read

spot_img