Homeरायगढ़ न्यूजकलेक्टर के निर्देश पर तुरंत मिली सहायता,जनदर्शन में श्री मेधू राम को...

कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत मिली सहायता,जनदर्शन में श्री मेधू राम को सौपी गई व्हीलचेयर

बिलासपुर/जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग वृद्ध श्री मेधूराम खांडे की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए मौके पर ही उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई।जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में इमलीभाटा अंबेडकर आवास,सरकंडा निवासी श्री मेधू राम खांडे को त्वरित लाभ मिला। वे अपनी समस्या लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति को देखते हुए व्हीलचेयर की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आवेदन पर तत्काल संज्ञान लिया और बिना किसी देरी के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे की उपस्थिति में श्री मेधू राम खांडे को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस सहायता से लाभार्थी मेधू राम खांडे के चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव देखे गए।

spot_img

Must Read

spot_img