Homeरायगढ़ न्यूजतखतपुर जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा,योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने...

तखतपुर जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा,योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत द्वारा आज जनपद पंचायत तखतपुर के सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने तथा अधूरे आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी, एसडीओ आर.बी. साहू, सभी सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

spot_img

Must Read

spot_img