Homeरायगढ़ न्यूजऑपरेशन अंकुश” का असर-एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली...

ऑपरेशन अंकुश” का असर-एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर*जुआ-सट्टा पर सख्ती से दबाव— दो बड़े खाईवालों के बाद एजाज खान ने भी किया

रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के प्रभाव से जुआ-सट्टा कारोबारियों में लगातार दबाव बन रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ का एक और बड़ा सट्टा खाईवाल एजाज खान निवासी पतरापाली रायगढ़ ने कोतवाली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त और लगातार कार्रवाई के चलते पूर्व में दो बड़े खाईवाल पप्पू बरेठ और शहनवाज उर्फ सानू द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है, वहीं अब सानू का साला और सट्टा नेटवर्क से जुड़ा बड़ा नाम एजाज खान भी पुलिस के सामने सरेंडर करने को मजबूर हुआ है।जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बापूनगर निवासी नरेंद्र दीप को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके कब्जे से मोबाइल, 2070 रुपये नगद और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी। पूछताछ में नरेंद्र दीप ने कमीशन पर सट्टा लिखना और इसके पीछे खाईवाल शहनवाज उर्फ सानू तथा एजाज खान के नेटवर्क का खुलासा किया था। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत प्रकरण क्रमांक 174/2026 दर्ज कर नरेंद्र दीप के साथ शहनवाज और एजाज खान को आरोपी बनाया था। नरेंद्र दीप को पूर्व में रिमांड पर भेजा गया था जबकि दोनों खाईवाल फरार थे।
रायगढ़ पुलिस की लगातार दबिश और “ऑपरेशन अंकुश” के दबाव में पहले शहनवाज उर्फ सानू ने सरेंडर किया और अब कल आरोपी एजाज खान पिता मो. हुसैन उम्र 30 साल निवासी टीपी नगर पतरापाली थाना कोतरारोड़ने भी कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि रायगढ़ पुलिस सिर्फ सट्टा पट्टी लिखने वालों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे नेटवर्क और खाईवालों पर सीधी चोट कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल,उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img

Must Read

spot_img