Homeरायगढ़ न्यूजमहिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार भ्रम फैला रही है:शाखा यादव

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार भ्रम फैला रही है:शाखा यादव

रायगढ़ प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा मोदी सरकार द्वारा पिछले दिनों संसद का विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें जनगणना और परिसीमन बिल के नाम पर महिला आरक्षण का नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पेश किया गया जिसे सभी वियक्षी दलों ने अस्वीकार करते हुए विरोध दर्ज किया और बिल धराशाही हो गया हमारी कांग्रेस पार्टी का तर्क ये है कि जब 2023 में महिलाओं को 33% आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को हमने समर्थन देकर पारित कराया जा चुका है जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा हस्ताक्षर भी किया जा चुका है उस बिल को अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने लागू करने की बजाय चुनावों में राजनैतिक लाभ लेने की मंशा से लटकाये रखा है और वर्तमान में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के वक्त अब महिलाआरक्षण बिल को जनगणना व परिसीमन का मुखौटा बनाते हुए देश में भ्रम फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है भाजपा द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि विशेष सत्र के दौरान महिलाआरक्षण बिल को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन नहीं किया इस वजह से बिल गिर गया और देश की महिलाएं अपने अधिकार से वंचित हो गये जबकि सच्चाई ये है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33% महिलाआरक्षण बिल तो 2023 में कांग्रेस के समर्थन से पारित होकर कानून बन चुका है जिसे मोदी सरकार अब तक लागू करने में असफल रही है, खुद को महिलाओं की हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार की मंशा महिलाओं के प्रति स्पष्ट नहीं है। भाजपा सरकार एक तरफ महिला हितैषी होने का ढिंढोरा पीटती है और दूसरे तरफ देश में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना कराने का मुद्दा उठाया केंद्र की मोदी सरकार ने इंकार करते हुए आनाकानी की पर राहुल गांधी और कांग्रेस के दबाव में जातिगत जनगणना कराने मोदी सरकार ने सहमति जताई पर बिना जनगणना के सीटों का भौगोलिक परिसीमन करना कहाँ तक उचित है,अभी 2026 में जनगणना का कार्य शुरु हुआ है और पिछले दिनों पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के मकसद से आनन फानन में मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर षड़यंत्र पूर्वक मौजूदा सीटों पर 50% बढ़ोतरी कर परिसीमन बिल को धोखे से महिलाआरक्षण बिल का मुखौटा बनाकर पेश किया जो विरोध स्वरूप पारित नहीं हुआ इस परिसीमन बिल को महिलाआरक्षण बिल का नाम देकर देश की जनता के सामने भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस महिलाआरक्षण की विरोधी है,,हमारा स्पष्ट कहना है यदि मोदी सरकार ही महिला हितैषी है तो मौजूदा सीटों पर ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पारित 33% आरक्षण महिलाओं को क्यों नहीं दे रही है भाजपा सरकार का अब महिला हितैषी होने का नौटंकी उजागर हो चुका है छ• ग• की भाजपा सरकार चुनाव के पूर्व महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने का प्रलोभन देकर सत्ता में आई उसके बाद शासकीयनौकरीधारी,पेंशन धारी,महिला होने का बहाना बनाकर महिलाओं को अपात्र किया गया साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के पेंशन में महतारी वंदन योजना की राशि को समायोजित कर काटा जा रहा है जो चुनाव के पूर्व स्पष्ट नहीं किया गया था उसके बाद नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा फिर छूटे हुए महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल करने का प्रलोभन दिया गया जो अब तक शामिल नहीं किया गया अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का के वाई सी सत्यापन के नाम पर अपात्र घोषित किया जा रहा है केंद्र सरकार से महिलाओ को मिलने वाली पेंशन राशि कई महीनों से निरन्तर नहीं आ रही है जिससे गरीब महिलाओ को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस ने समाधान हेतु प्रशासन को अवगत भी कराया जा चुका है भाजपा सरकार जनता को पहले प्रलोभन देकर सत्ता हासिल तो कर लेती है पर बाद में उन्हीं जनता को लाभ देने के बजाय महंगाई बढ़ाकर या किसी अन्य प्रकार से वसूली भी कर लेती है यही है भाजपा सरकार का सुशासन!भाजपा सरकार अब देश में भ्रम फैलाना बंद करे जनता जागरुक है देश की जनता भाजपा सरकार की काली करतूतों को लगातार देख रही है और सबक सीखाने का इंतजार कर रही है। ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं जो भाजपा और भाजपा सरकार के महिला हितैषी बनने के ढोंग को उजागर करते हैं ।

spot_img

Must Read

spot_img