रायगढ़ महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा महमियां ने नारी शक्ति अधिनियम के तहत राजनीति में महिलाओं को मिले 33% आरक्षण को लेकर प्रधान मंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा यह अधिनियम राजनीति में महिलाओं को आने के लिए प्रेरित करेगा। पुरुषों के वर्चस्व की वजह से महिलाएं राजनीति में नहीं आना चाहती थी लेकिन यह आरक्षण सभ्य समाज की महिलाओं को अब राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा। महिला मोर्चा महामंत्री रेखा ने कहा घर परिवार समाज में बेहतर तालमेल बैठाने वाली महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो निःसंदेह शिक्षा चिकित्सा एवं जीवन से जुड़े मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में भी मदद मिलेगी। नारी शक्ति को निष्ठा ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा महिला आरक्षण का यह अधिनियम मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा। रेखा महमियां ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे राजनीति के जरिए राष्ट्र की सेवा के लिए भाजपा में आए और अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।



