Homeरायगढ़ न्यूजजिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश,तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष...

जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश,तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नगेंद्र नेगी द्वारा तमनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नया कार्यवाहक प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के कोषाध्यक्ष श्री नरसिंह साहू को कार्यवाहक प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तमनार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री रुपेश पटेल के अपरिहार्य कारणों से क्षेत्र से बाहर रहने के चलते की गई है, जिससे संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहे थे।श्री नरसिंह साहू की नियुक्ति लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, तमनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से की गई है।संगठन में हुए इस बदलाव पर जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री दीपक मंडल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष श्री नगेंद्र नेगी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में संगठन को लगातार जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत बूथ, सेक्टर, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कमेटी गठन का कार्य तेजी से चल रहा है।इस नियुक्ति से तमनार ब्लॉक में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img

Must Read

spot_img