Homeरायगढ़ न्यूजमहाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण...

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण संरचनात्मक गुणवत्ता,संरक्षा मानकों एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा जीएम को ट्रेड यूनियन रायगढ़ के शेख कलीमुल्लाह नें साथी संग रेल यात्री सबंधी ज्ञापन सौपा 26 वर्षो से रायगढ़ वासियो की मांग रेल टर्मिनल कब तक बनेगा

रायगढ़ तरुण प्रकाश,महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक एवं गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान रेल संरचना की गुणवत्ता, संरक्षा मानकों,परिचालन प्रणाली, स्टेशन विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष,मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर श्री राकेश रंजन सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे निरीक्षण के शुरुआत में महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा में ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण करने के पश्चात् झारसुगुड़ा से ईब के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किए तत्पश्चात ईब–ब्रजराजनगर खंड में ईब नदी में बने रेलवे मेजर ब्रिज क्रमांक 182 का गहन अवलोकन करते हुए गर्डर, ट्रैक एवं अन्य संरचनात्मक पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही कर्व संख्या 01बीसी एवं एसईजे संख्या 04ए का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया।ब्रजराजनगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए पैनल रूम,रिले रूम,क्रू लॉबी,रनिंग रूम,विद्युत उपकेंद्र,यार्ड एवं पॉइंट्स, रेलवे उप चिकित्सालय,सहित रेलवे कॉलोनी का अवलोकन किए । इस दौरान उन्होंने क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा लोको पायलट एवं अन्य रेलकर्मियों से संवाद कर संरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों, संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।इसके उपरांत महाप्रबंधक ने बेलपहाड़ स्टेशन, ओएचई डिपो, टीएसएस एवं विद्युत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किए।तथा जन प्रतिनिधियों, डीआरयूसीसी सदस्यों, रेल उपभोक्ता फोरम के सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा किये बेलपहाड़ से प्रस्थान के दौरान उन्होंने बेलपहाड़–हिमगीर सेक्शन में स्पीड ट्रायल भी किया।
हिमगीर–दाघोरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 276 का निरीक्षण करते हुए हाइट गेज, रोड सतह, गेट बूम एवं स्पीड ब्रेकर आदि की जांच की गई तथा ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही जामगा-कोतरलिया स्टेशनों के मध्य स्थित ऑटो सिग्नलिंग हट का गहन निरिक्षण किये तथा निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने कोतरलिया स्टेशन का भी निरीक्षण किए रायगढ़ स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किये। रायगढ़ स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स का भी उन्होंने गहन निरीक्षण किया। साथ ही आरपीएफ पोस्ट में शस्त्रों के प्रदर्शनी का निरीक्षण व समीक्षा की। उनके साथ आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद,मण्डल सुरक्षा आयुक्त सौरभ कुमार और पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार और अधिकारियो कर्मचारियों उपस्थित थे इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठन के सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी उन्होंने चर्चा की। पत्रकारों नें रायगढ़ रेल्वे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य कब तक पूर्ण होगा तो जीएम श्री तरुण प्रकाश नें कहा रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में बहुत सारे काम पूर्ण हो चुके चार से पांच महीने में सभी काम पूर्ण हो जाने के बाद रायगढ़ स्टेशन बहुत सुंदर लगेगा lझारसुगड़ा बिलासपुर चौथी लाइन कब तक पूर्ण होंगी पूछा तो महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश नेंबताया कि चाम्पा तक रेल्वे सेफ्टी कमिश्नर नें जांच पूर्ण कर ली है चाम्पा से बिलासपुर का कार्य अप्रैल में पूर्ण हो जायेगा तीन मेजर स्टेशनो में कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अगस्त तक यह मार्ग पूर्ण रूप से शुरू हो जायेगा खरसिया से बनने वाले नये रेल करिडोर जो मसनियाकला होते कई जिलों से होकर जायेगा इस पर श्री तरुण प्रकाश नें कहा इस कारिडोर पर जमीन अधिग्रहण का काम जारी है जमीन मिलते ही काम चालू कर देंगे खरसिया से धर्मजयगढ़ रेल करिडोर में कोयला तो जा रहा है इस रेलमार्ग पर कब यात्री ट्रेनों कि आवाजाही शुरू होंगी तो जीएम नें बताया कि वो रेल करिडोर में चल रहा है अभी तो कहना मुश्किल है
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा मध्यवर्ती स्टेशनों ईब,लजकुरा एवं जामगा का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया।इस व्यापक निरीक्षण के माध्यम से रेलखंड की संरचनात्मक गुणवत्ता,संरक्षा व्यवस्था,यात्री सेवाओं, वाणिज्यिक उपयोगिता एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया,जिससे भविष्य में सुधारात्मक कदमों एवं योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

spot_img

Must Read

spot_img