Homeरायगढ़ न्यूजभीतघरा के किसान मुकेश ने नई सोच और आधुनिक तकनीक से खेती...

भीतघरा के किसान मुकेश ने नई सोच और आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडलअपने 25 एकड़ खेती भूमी में बहुफसली लेकर बने उन्नत किसान

जशपुर ग्राम पंचायत भीतघरा, बगीचा विकास खंड के मुकेश कुजूर ने दिखा दिया कि नई सोच और आधुनिक तकनीक से खेती को ज्यादा लाभकारी बनाया जा सकता है।25 एकड़ में टमाटर, पत्ता गोभी, मक्का,खीरा और गेंदा की बहु-फसली खेती कर ये बना रहे हैं सफलता का नया मॉडलअगर आप भी सीखना चाहते हैं ऐसी ही नई तकनीकें,तो 23–25 मार्च को कृषि क्रांति एक्सपो, कुनकुरी (जशपुर) में जरूर आएँ।भीतघरा के किसान मुकेश कुजुर ने अपने 25 एकड़ खेत को नवाचार का मॉडल बना दिया है।किसान अपने खेतों में बहुफसली खेती से जिले के दूसरे किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि वे अपनेखेतमेंटमाटर,पत्तागोभी,मक्का,खीरा और गेंदा फूल की भी खेती कर रहे हैं।किसान मुकेश ने नई सोच और प्रयोगों से साबित किया है कि समझदारी से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि वे सिंचाई के लिए ड्रिप और मल्चिंग से टमाटर की खेती करते हैं। खेतों के बीच बीच में मक्का और गेंदा का फूल भी लगाए हैं जिससे उनको अतिरिक्त आमदनी हो जाती है।उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक की सलाह और मार्गदर्शन में कौन सी किटनाशक दवाइयों का उपयोग करना है कितनी मात्रा में करना इसकी भी जानकारी उन्हें है।किसान ने बताया कि ड्रिप लगाने का फायदा यह होता है कि सिंचाई के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है।इसी से खाद भी सीधे पौधों तक पहुंचाया जाता है। कम पानी से अच्छी फसल ली जा सकती है।किसान मुकेश ने बताया की बरसात में खीरा की फसल लेते हैं और गर्मी में मक्का की फसल ले रहे हैं खीरा और मक्का के उत्पादन से उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है।

spot_img

Must Read

spot_img