
रायगढ़ कांग्रेस भवन रायगढ़ में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त ने महापौर श्रीमती जानकी काटजू व अन्य कांग्रेस जनों की उपस्थिति में मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। ततपश्चात स्थानीय मिनीमाता चौंक जाकर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस कार्यक्रम के बारे में नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार ने कहा कि आज मिनीमाता जी जो अविभाजित मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य की स्वप्नदृष्टा,कर्मठ समाज सेविका के रूप में जानी जाती है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें सादर नमन करते हैं। और बताया कि उन्होंने समाज में व्याप्तछुआछूत,गरीबी,अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वहीं नगर कांग्रेस चक्रधरनगर व जुटमिल क्षेत्र के अध्यक्ष मदन महन्त ने कहा कि स्व. मिनीमाता जी ने नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ उन्होंने बाल-विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया।इस पुण्यतिथि कार्यक्रम पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक़्ता हरेराम तिवारी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांध परियोजना भी उन्हीं की दूर-दृष्टि का परिणाम है। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है। हम सब ऐसे व्यक्तित्व को नमन करते हैं।आज मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीया महापौर जानकी काटजू हरेराम तिवारी प्रदेश प्रवक़्ता, जिला कांग्रेस ग्रामीण महामन्त्री विकास शर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त,नारायण घोरे,शकील रब्बानी,संतोष चौहान,विनोद कपूर,मोहम्मद वसीम खान,इम्तियाज अहमद,अखिलेश शर्मा,सोनू पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।



