
रायगढ़ केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि किये जाने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी निर्देश पर आज रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण/शहर अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी एवं शाखा यादव के नेतृत्व में 8 मार्च दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में प्रेसवार्ता आहूत की गई तत्पश्चात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया शाखा यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के महंगाई मैन मोदी जी द्वारा देश की जनता के ऊपर दिनों दिन एन केन प्रकारेण महंगाई का बोझ लादने का काम कर रहे हैं जिससे पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है । इसी क्रम में अन्य देशों के बीच हो रहे युद्ध के आड़ में तेल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने का बहाना बनाते हुए मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बेहताशा वृद्धि कर गरीबों के जेब में डाका डालने का काम रही है शाखा यादव ने कहा एक तरफ केंद्र सरकार 2 महीने का पर्याप्त ईंधन होने का दावा करती है और दूसरी तरफ गरीब जनता के साथ छलावा करते हुए गैस के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी कर जनता को ठगने और लूटने का काम कर रही हैशाखा यादव ने कहा केंद्र की गलत नीतियों और विदेशी ताकतों के दबाव में मोदी सरकार देश की जनता के साथ लगातार अन्याय कर रही है आने वाले समय में देश की जनता इस तानाशाह छलीये की सरकार और छत्तीसगढ की नशा कारोबारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम अवश्य करेगी।प्रेसवार्ता के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने भी केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर अपने घोषणापत्र में किये वादे के विपरीत प्रदेश के किसानों, बेरोज़गार युवकों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखा देते आ रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी निंदा करती है और इनके नीतियों का विरोध करती है आने वाले समय में जनता इन्हें अवश्य सबक सिखायेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद,साय सरकार मुर्दाबाद,ओपी चौधरी मुर्दाबाद, के नारे लगाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। जहां भारी पुलिसबल भी तैनात था पुलिसबल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झूमा झटकी ही और अंततः पुतला दहन का कार्यक्रम सफल हो गया।उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक श्री प्रकाश नायक ,अरुण गुप्ता ,पूर्व महापौर , प्रांतीय प्रवक्ता हरेराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष (शहर) उपेंद्र सिंह , मदन महंत ,कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ,संगठन महामंत्री (शहर) विकास ठेठवार , युवक कांग्रेस अध्यक्ष, एन एस यू आई अध्यक्ष आरिफ हुसैन, आशीष जायसवाल, पूर्व एल्डरमैन जिला महामंत्री वसीम खान ,महिला जिलाध्यक्ष (शहर) रानी चौहान ,पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बरखा सिंह , प्रांतीय मीडिया पैनलिस्ट रिंकी पांडेय,जिला महामंत्री (शहर) आशीष शर्मा , महामंत्री (शहर) सत्यप्रकाश शर्मा , रवि पांडेय , रितेश शर्मा जिला सचिव अभिषेक शर्मा ,कौशिक भौमिक , ब्लाॅक अध्यक्ष आशीष चौबे दयाराम धुर्वे मंडल अध्यक्ष नजीर अहमद ,मिर्जा अहमद बेग ,दीपक बी सिंह ,तरुण गोयल ,राजू चौहान ,विकास बोहिदार ,श्रेयांश शर्मा सजन श्रीवास ,सुमीत मिरी , संजय चौहान ,प्रताप सिंह ,जयप्रकाश साहू ,गुलशन साहू ,देव साहू ,पदमा चौहान ,कृतिका मेहर ,किशन चौहान ,संतोष चौहान,शेख अनवर हुसैन ,शारदा सिंह गहलोत ,मिंटू मसीद ,संयुक्ता सिंह राजपूत ,यशोदा कश्यप ,मिलन मिश्रा, विजय जायसवाल ,आकाश समुद्ररे विनोद कपूर , व जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्याम महंत सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकाधिक कांग्रेस जनों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही ।




