
रायगढ़ छत्तीसगढ़ के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के नेतृत्व में साय सरकार ने एक बार फिर अपने वादों को जमीन पर उतारते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है 25 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम और आत्मसम्मान का सम्मान है विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आशंकाओं की राजनीति आज पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। साय सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया। पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और विकास की सोच के साथ प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य निरंतर जारी है किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान ही इस निर्णय की सबसे बड़ी सफलता है




