
रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की प्रांतीय कार्यशाला में रायगढ़ जिला भाजपा ने सक्रिय सहभागिता निभाईं। जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में जिला टीम रायपुर पहुंची और संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला भाजपा के महामंत्री विकास केड़िया, कमल गर्ग, गोकुल यादव, सुषमा खलखो एवं अंशु टुटेजा शामिल हुए।प्रशिक्षण सत्र में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण,सोशल मीडिया की भूमिका तथा आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सकेगी।जिले की टीम ने प्रांतीय नेतृत्व से मार्गदर्शन लेकर इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




