Homeरायगढ़ न्यूजशासकीय हाई स्कूल कुलबा में छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य शत् प्रतिशत पूर्णप्राचार्य...

शासकीय हाई स्कूल कुलबा में छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य शत् प्रतिशत पूर्णप्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल की सक्रियता लाई रंग

रायगढ़ छात्रवृत्ति प्रभारी कुमार धिरहे का रहा सराहनीय योगदान विकासखंड व जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुलबा में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। विदित हो कि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के व्ही राव, जिला नोडल अधिकारी एस के कर्ण एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार पटेल ने लगातार विभागीय समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति का कार्य निर्धारित समय सीमा में शत् प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया था।संस्था के युवा और सक्रिय प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल ने कहा कि जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति एस के कर्ण का कुशल मार्गदर्शन लगातार मिलता रहता है।फलस्वरूप उक्त कार्य संपन्न हुआ है। इसके लिए हमने प्रत्येक विद्यार्थी और पालकों से विशेष रूचि लेकर अनेक बार संपर्क किया है। शत प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाकर आत्म संतुष्टि का अहसास हो रहा है। साथ ही साथ अपने कर्तव्य में सफल होने जैसा महसूस हो रहा है। हमारी हरसंभव कोशिश रहती है कि पात्र विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शत् प्रतिशत मिले। विगत कई वर्षों से हमारी संस्था में छात्रवृत्ति जैसी महात्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन शत् प्रतिशत किया जाता रहा है। छात्रवृत्ति प्रभारी कुमार धिरहे का कार्य और योगदान सराहनीय रहा है। सत्र 2025- 26 में दर्ज संख्या 48 है जिनमें केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत 07 विद्यार्थियों तथा राज्य छात्रवृत्ति अंतर्गत 41 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी संस्था के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल ने दी है।

spot_img

Must Read

spot_img