
रायगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के बाद मंगलवार को जिले के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नगेंद्र और शहर अध्यक्ष शाखा ने रायगढ़ कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत के बीच पदभार ग्रहण किया। लंबे अरसे बाद कांग्रेस कार्यालय में ऐसा माहौल देखने को मिला जब कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यालय को चुनावी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धरमजयगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक लालजीत सिंह राठिया ने ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र को कुर्सी सौंपकर बधाई दी, वहीं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनील शुक्ला ने शहर अध्यक्ष शाखा को पदभार ग्रहण करवाते हुए कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। पदभार ग्रहण के दौरान तालियों,नारों और मालाओं से पूरा कार्यालय गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक,लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मेहर,जयंत ठेठवार, दीपक पांडेय सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण ,पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजुद रहे l



