सफलता की कहानीचुप रहने वाली दीदी बनीं गांव की आवाजअचार के कारोबार से बनीं लखपति दीदीसमूह से जुड़कर नीलम अवस्थी ने बदली अपनी जिंदगी,आत्मनिर्भरता के साथ समाज सेवा में भी निभा रहीं अहम भूमिका
जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के छोटे से गांव पेटामारा (अंकिरा) की नीलम अवस्थी की कहानी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल है। कभी लोगों के सामने अपनी बात रखने से झिझकने वाली नीलम आज गांव की बैठकों में बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। अचार निर्माण का व्यवसाय संचालित करने के साथ ही वे स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी निभा रही हैं और नशामुक्ति अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही हैं।नीलम अवस्थी के जीवन में बदलाव की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई जब वे बिहान योजना के अंतर्गत रोहिणी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और समूह की सचिव बनीं। शुरुआत में बैठकों में शामिल होने और समूह की गतिविधियों को समझने से उन्होंने अपनी नई यात्रा शुरू की। धीरे-धीरे बचत,ऋण,हिसाब-किताब और आजीविका संबंधी प्रशिक्षण से उन्हें नई जानकारी और अनुभव मिला। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर काम करने और एक-दूसरे का सहयोग करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया।बैंक लिंकेज और सीआईएफ राशि से बढ़ाया अचार का व्यवसाय समूह के माध्यम से नीलम को बैंक लिंकेज के तहत 30 हजार रुपये तथा सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के रूप में 1 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने अचार निर्माण व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया। आम,अदरक, लहसुन और करेला जैसे विभिन्न प्रकार के अचार तैयार कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके उत्पादों को लोगों ने पसंद किया और धीरे-धीरे मांग भी बढ़ने लगी।इसके साथ ही स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन के कार्य से उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त होने लगी। आज इन गतिविधियों के माध्यम से नीलम अवस्थी सालाना लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।