रायगढ़ जिले में संचालित समस्त यात्री बसों की जांच जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।जांच उपरांत कुल 45 बसों से कुल 1,14,100/- रुपये वसूल किए गए। यह कार्रवाई अधिक किराया वसूली,किराया सूची न होना,अग्निशामक यंत्र न होना,अधिक सवारी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, कंडक्टर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बस के ऊपर माल ले जाना आदि धाराओं में की गई। ईसके अलावा 01 बस जो बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही थी,उसको जब्त कर लिया गया है। वहीं बस के ऊपरी भाग में लगेज एवं खतरनाक तरीके से संचालन करने पर अलग से 22,000/- रुपये का चालान किया गया।