HomeRaigarh Newsसेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की तैयारीवित्त मंत्री श्री...

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की तैयारीवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने ली समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा,जनकल्याण और जागरूकता से जुड़े होंगे विविध कार्यक्रम

spot_img

रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभियान की तैयारियों,नोडल अधिकारियों की नियुक्ति,विभागवार कार्ययोजना और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए गांव, वार्ड,विकासखंड एवं जिला स्तर पर जनआंदोलन का स्वरूपदियाजाएजनप्रतिनिधियों,युवाओं,महिलाओं,स्वयंसेवीसंगठनों,शैक्षणिकसंस्थाओं,स्व-सहायता समूहों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी इससे जोड़ा जाए।आशीर्वाद का दीया’ से होगी शुरुआत*अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके अलावा ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’,‘नमो सेवा गाथा’,‘आंगन का उत्सव’,‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’,‘जल जन सेवा संकल्प’,राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’और ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों को सभी गतिविधियों का बेहतर विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 8 1 5
Users Today : 19
Total Users : 3815
Views Today : 32
Views Yesterday : 45
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 2046
Views This Month : 672
Views This Year : 5023
Total views : 5024

Most Popular

Recent Comments