राष्ट्रीय खेल दिवस में चक्रधर क्लब के खिलाड़ियों ने मेजर ध्यान चंद को याद किया

रायगढ़ 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती के रूप में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है । चक्रधर क्लब के खिलाड़ियों ने उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित किया । खिलाड़ियों को चॉकलेट भी बांटा गया । उन्हें बताया गया कि मेजर ध्यान चंद ने अपने इंटरनेशनल करियर में 400 से ज़्यादा गोल किए । उनकी कप्तानी में भारत ने तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया । आज के दिन हम उन्हें याद कर खेल के प्रति समर्पण जुनून,एकाग्रता, समय पाबंदिता,और पारदर्शिता को अपने खेल जीवन में उतारने का प्रयास करते है । उक्त अवसर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी,15 वर्ष बालिका अदिति सिंह एवं 15 वर्ष बालक लक्ष्य प्रधान का सम्मान किया गया ।

Top Search