HomeRaigarh Newsजश्ने ईद मिलादुन्नबी पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने वृद्धाआश्रम में बुजुर्गो...

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने वृद्धाआश्रम में बुजुर्गो के साथ खुशी साझा किया .

spot_img

रायगढ़ पूरी दुनिया में मुसलमान मिलादुन्नबी को बड़ी शानो शौकत से मनाते हैं. रायगढ़ में सामाजिक संस्था गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के पदाधिकारीयो ने ने दिनांक 26.08.26 को मिलादुन्नबी के अवसर पर आशा निकेतन वृद्ध आश्रम (पहाड़ मंदिर के पास रायगढ़ ) जाकर वहां पर निवासरत बुजुर्ग महिला पुरुष को फल वितरित किए तथा उन्हें दोपहर का खाना खिलाकर मिलादुन्नबी की खुशियां साझा किया.

आश्रम के बुजुर्ग गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओं को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित थे.इस अवसर पर गरीब नवाज रैली फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि कि हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व.का फरमान है कि बुजुर्ग रहमत होते है. अल्लाह पाक उस बंदे से खुश होते है जो बुजुर्गों का अदब करते हैं. आज इसी हदीस पर अमल करते हुए हम मिलादुन्नबी की खुशी वृद्ध आश्रम में साझा कर रहे है. इस अवसर पर गुलाम रहमान खान सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, असलम हुसैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ विशेष रूप से उपस्थित थे. गुलाम रहमान खान ने कहा कि यौमे विलादत पर हम अपने पैगंबर के फरमान को अपनी जिंदगी में अपनाये, उनकी सुन्नतों पर चलने की कोशिश करें यह कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है. कार्यक्रम में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के शेख कलीमुल्लाह,डॉ.मोहम्मद कलीम अत्तारी,अरशद वारसी,कलीम बख्श मोहम्मद शमीम कुरैशी, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद अनीस सिद्दीकी, अब्दुल कादिर,मोहम्मद अशरफ (टाइल्स ) मोहम्मद मतीन कुरैशी और सैयद शाहबाज रिजवी उपस्थित थे. गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम मैं सहयोग करने के लिए आशा निकेतन वृद्ध आश्रम के कर्मचारियों को साधुवाद दिया .

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 0 2 3
Users Today : 55
Total Users : 3023
Views Today : 79
Views Yesterday : 42
Views Last 7 days : 441
Views Last 30 days : 2484
Views This Month : 2162
Views This Year : 4038
Total views : 4039

Most Popular

Recent Comments