
रायगढ़ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी के मार्गदर्शन मे एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष माननीय अरुण धर दीवान जी की अनुशंसा पर भाजपा रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल की सूची जारी की गई! रायगढ़ शहर, वार्ड न. 34 से कर्मठ युवा अनुराग मित्तल को भाजपा रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल के कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई ! अनुराग मित्तल भाजपा मे सक्रिय रूप से भाजपा से निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है ! पिछले कुछ वर्षों से अनुराग मित्तल भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ और समर्पित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए आ रहे है साथ ही सामाज मे विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख योगदान दिया है! सुख दुख मे सदैव सबके साथ खड़े रहने वाले अनुराग समय समय पर जन हित मे विभिन्न विषयों पर आवाज़ बुलंद करते आ रहे है और निरंतर वार्ड.मे उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर संबंधित विभागों से चर्चा कर उसका निराकरण करवाते आ रहे है! अनुराग मित्तल जोकि पूर्व मे जिला प्रशासन द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र मे किये गए कार्यो के लिए सम्मानित भी किये गए ! पिछले कुछ वर्षो मे अनुराग मित्तल द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओ मे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सामाजिक क्षेत्रों मे बढ़ चढ़ कर भी हिस्सा लिया है! अपनी एक अलग पहचान बना चुके अनुराग ने कहा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं वरिष्ठजनों ने जिस विश्वास के साथ भाजपा रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल के कोषाध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका मै पूरी तन मन से कर्त्तव्यपूर्वक निर्वाहन करूँगा साथ ही पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करूँगा! अनुराग ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियो एवं वरिष्ठजनों का तहेदिल से आभार प्रकट किया !



