Homeरायगढ़ न्यूजएक पेड़ माँ के नाम" मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और...

एक पेड़ माँ के नाम” मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण:सुनील ठाकुर,भाजपा मंडल कुड़ुमकेला के तत्वाधान ग्राम भेंगारी में लगाया एक पेड़ मां के नाम

रायगढ़ भाजपा मंडल कुडुमकेला के शक्ति केंद्र नावापारा के ग्राम भेंगारी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान के मार्गदर्शन पर जिले के हर मंडल के शक्ति केंद्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मां के नाम पेड़ लगाया जा रहा है। ग्राम भेंगारी में मां के नाम पेड़ लगाए जाने के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि जिला भाजपा सदस्य एवं मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर की मौजूदगी रही। वृक्षारोपण के दौरान प्रधान मंत्री मोदी जी का भावुक संदेश सुनाते हुए भाजपा नेता सुनील ठाकुर ने कहा “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवलपर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ औरप्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के।माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा,पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष गुप्तामंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लया गुप्ता,पूर्व आ.मोर्चा महामंत्री सालिकराम राठिया,बुथ अध्यक्ष गंगाराम पटेल,बुथ अध्यक्ष सुशील गुप्ता,कमलेश गुप्ता,वृन्दावती पटेल,सावित्री चौहान,प्रधान पाठक मकुन्द गुप्ता,शिक्षिका श्रीमती खलखो मैडम ,हेमंत चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ता की मौजूदगी रही ।

spot_img

Must Read

spot_img