रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम में चयन,देश के 12 होनहार खिलाड़ियों में बनाई जगह*छत्तीसगढ़ से शिवांश एकमात्र चयनित खिलाड़ी;जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी

  रायगढ़ खेल प्रतिभाओं के दम पर रायगढ़ का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। शहर के होनहार खिलाड़ी शिवांश अग्रवाल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर भारतीय रोल बॉल टीम के लिए चयनित देश के 12 खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाया है। विशेष गौरव की बात यह है कि इन 12 चयनित खिलाड़ियों में छत्तीसगढ़ से शिवांश एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष और गौरव का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय रोल बॉल टीम के चयन के लिए 10 से 15 नवंबर तक बेंगलुरु में विशेष चयन शिविर आयोजित किया गया था। इसमें देशभर से 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा के गहन मूल्यांकन के बाद इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल ने भी अपनी जगह सुनिश्चित की। शिवांश 16 नवंबर को चयन शिविर से वापस रायगढ़ लौटे। अब रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 18 नवंबर को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उन्हें भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की सूचना दी गई है।यह प्रशिक्षण शिविर 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक पुणे (महाराष्ट्र) के रोल बॉल स्टेडियम,बानेर एवं पीसीएमसी रोल बॉल ग्राउंड पिंपरी में आयोजित होगा। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद चयनित खिलाड़ी वहीं से सीधे इंदौर के लिए रवाना होंगे,जहां 6 से 9 दिसंबर तक द्वितीय जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम विश्व पटल पर देश का प्रतिनिधित्व करेगी।शिवांश अग्रवाल रायगढ़ की प्रतिष्ठित फर्म ज्ञान मंदिर परिवार के विजय निगानिया के पौत्र एवं रवि अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों के साथ-साथ शहर के खेल प्रेमियों और अग्र समाज में भी खुशी की लहर है।शिवांश की इस सफलता में रायगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। रायगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव आबिद शबरी सर सहित खेल से जुड़े पदाधिकारियों ने शिवांश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।प्रदेश से हजारों युवाओं की खेल प्रतिभाओं के बीच राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 12 खिलाड़ियों में जगह बनाना और छत्तीसगढ़ का एकमात्र प्रतिनिधि बनना शिवांश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश को उम्मीद है कि शिवांश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर देश का तिरंगा शान से लहराएंगे।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 5 1 4
    Users Today : 40
    Total Users : 8514
    Views Today : 52
    Views Yesterday : 117
    Views This Month : 1216
    Views This Year : 8568
    Total views : 8588
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261121-WA0534(1)
    IMG-20261121-WA0519
    IMG-20261121-WA0437(1)
    IMG-20261121-WA0437(1)
    शासकीय किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला अंतर्विभागीय समन्वय समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रायगढ़ शासकीय किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज रायगढ़ में शुक्रवार, 20 नवंबर को जिला अंतर्विभागीय समन्वय समिति के तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों,अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना था।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं: जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की एएसआई श्रीमती सरस्वती महापात्रे और प्रमिला दास ने छात्र-छात्राओं को अपराधों से दूर रहने के लिए सचेत किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के साथ होने वाले धोखे और अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए सतर्कता एवं सावधानी बरतने का अनुरोध किया।महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती चैताली राय और श्रीमती सुनीता खरे ने महिला उत्पीड़न तथा समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।शिक्षा विभाग: से श्री अभय पांडे ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने की अपील की स्वास्थ्य विभाग के डॉ.जावेद और डॉ.सुमित कुमार ने तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों और उनसे होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही,नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

    Most Read