जशपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव समापन 800 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को मंच प्रदान करने और पारंपरिक एकीककरण, संस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन 17 नवम्बर 2026 को जशपुर के पं.रामचन्द्र पौराणिक सामुदायिक भवन में किया गया। महोत्सव में जिले के सभी 08 विकासखंडों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान 08 स्पर्धात्मक विधाओं में प्रतियोगिता हुई। इनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक,लोक नृत्य समूह लोक गीत समूह चित्रकला, कविता लेखन,नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव रील चैलेंज ओर पारंपरिक वेशभूषा विद्या सम्मिलित थे। मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत उपस्थित रहीं। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,विजय सहाय, राजा सोनी,राहुल गुप्ता, शिव प्रकाश तिवारी,सहित समस्त वार्ड के पार्षदगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और युवाओं को अपनी संस्कृति,परंपरा और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 3 8 7
    Users Today : 6
    Total Users : 8387
    Views Today : 14
    Views Yesterday : 23
    Views This Month : 1041
    Views This Year : 8393
    Total views : 8413
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261118-WA0650(1)
    IMG-20261118-WA0700(1)
    IMG-20261118-WA0441(1)
    IMG-20261118-WA0735

    Most Read