रायगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन,संघर्ष,साहस,राष्ट्रप्रेम से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उनके संघर्षों, अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके आंदोलन,आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महान जननायक रहे,जो अन्याय,शोषण एवं अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में जागरूकता और स्वाभिमान की भावना जागृत की। उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट कर जल,जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके संघर्ष,साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं अधिकार के प्रति ईमानदार रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के बीच ऐसे महापुरुषों के विचार एवं इतिहास को पढ़ना आवश्यक है, जिससे युवा पीढ़ी अपने देश के गौरवशाली इतिहास को जान सके तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सदैव सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभावना,सामाजिक जागरूकता एवं महापुरुषों के विचारों को युवाओं तक पहुँचाने के लिए विभिन्न अकादमी एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित यह संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।