रायगढ भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु की जयंती पर बीते सोमवार की शाम पंजरीप्लांट स्थित सहस्त्रबाहु चौक श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जायसवाल कायस्थ समाज की ओर से चौक परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन एवं पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के भद्रजन शामिल हुए। भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत और आराध्य के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।सहस्त्रबाहु चौक के रूप में पंजरीप्लांट चौक को नई पहचान मिलने के बाद यहां आयोजित यह पहला धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम था। यही वजह रही कि आयोजन को लेकर समाज के महिला-पुरुषों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने भगवान सहस्त्रबाहु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शीश नवाया और भजन-कीर्तन में सहभागिता की। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता की भी सुंदर तस्वीर देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ जलपान एवं हाई-टी की व्यवस्था की गई थी। शाम से शुरू हुआ भजन-कीर्तन और आराधना का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस पहले आयोजन को विशेष बना दिया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन दिनेश जायसवाल,राजू जायसवाल,उत्पल जायसवाल,मनीष जायसवाल बैटरी,विवेक श्रीवास्तव,नरेश जायसवाल,केशव जायसवाल पार्षद अमित शर्मा,प्रदीपजायसवाल,विजय जायसवाल,जयप्रकाश जायसवाल,जयलाल सीजीपी,फिरत जायसवाल,गुड्डू,सूरज, बब्लू,दिलीपजायसवाल,सतपाल बग्गा,अजयखत्री,हरेराम तिवारी,जुगनू राठौर सहित जायसवाल कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं अन्य वर्गों के लोग उपस्थित रहे।