छठ महापर्व पर कुनकुरीवासियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन  मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन सहित छठ तालाब का होगा कायाकल्प, विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

  जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छठ महापर्व के अवसर पर नगर पंचायत कुनकुरीवासियों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण, छठ तालाब विकास कार्य तथा छठ तालाब रिज्युविनेशन कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनकुरी में इन विकास कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। छठ घाट का सौंदर्यीकरण कर इसे आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां पाथ-वे, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, योगा की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 में 365.03 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।इसी प्रकार 689.61 लाख रुपये की लागत से छठ तालाब का रिज्युविनेशन कार्य तथा 517.02 लाख रुपये की लागत से छठ तालाब विकास कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों से छठ तालाब का कायाकल्प होगा और श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भरत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 3 2 3
    Users Today : 0
    Total Users : 8323
    Views Today :
    Views Yesterday : 105
    Views This Month : 954
    Views This Year : 8306
    Total views : 8326
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG_20261116_200920
    IMG-20261116-WA1142
    IMG-20261116-WA0709(1)
    IMG-20261116-WA0762

    Most Read