न पा की गांधीगिरी की हों रहीं भूरी भूरी प्रशंसा

  खरसिया आधुनिक जमाने में समाज और इसकी आवश्यकताएं तेजी से बदल और बढ़ रहीं हैं। बढ़ते औद्योगिकरण के कारण सड़कों और बुनियादी ढांचो का विकास तेजी से किया जा रहा हैं। इसी के साथ पहले से स्थापित सड़कों पर से विज्ञापन की वस्तुए (बोर्ड/होर्डिंग) व दुकान के बाहर रखें सामानो और बेतर्तिब तरीकों से पार्क किये गए वाहनों को हटवा कर उनका चौड़ीकरण किया जा रहा हैं जिससे आवागमन सुचारु और सुरक्षीत ढंग से हों सकें।इसी कड़ी में खरसिया नगर पालिका की गाँधीगिरी ने अनायास हीं सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं जिसकी चहु ओर प्रशंसा की जा रहीं हैं। गत शुक्रवार व शनिवार को खरसिया नगर पालिका के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने गाँधी वादी तरीके से सडकों पर रखें सामानो / बोर्ड व वाहनों कों व्यवस्थित करवाया जिसके बाद महज 5 से 7 फिट की गली अचानक से 20 फिट चौड़ी मेन रोड में तब्दील हों गई। अतिक्रमण व्यवस्थित करवाने आये कर्मचारियों से कई दुकानदारों ने हुज्जत बाजी भी कई लेकिन नगरपालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग व मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति नीतू अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने किसी भी दुकानदार के टिप्पणी का ना तो जवाब दिया ओर न हीं फाइन कई रसीद काटी बल्कि इसके विपरीत सौम्य व्यवहार करते हुए दोनों हाथों कों जोड़कर सामान अंदर करने का आग्रह किया गया जिसके बाद दुकानदारों कों मजबूर होकर सामान अंदर करना हीं पड़ा।इस कार्यवाही के दौरान कई असंतुष्ट दुकानदार पार्षद कों फोन करते दिखे जिसपर पार्षद ने भी कार्यवाही में सहयोग करने कई बात कहीं। पार्षद ने कहा की किसी एक व्यक्ति के खिलाफ यह कार्यवाही नहीं हैं इसीलिए इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। सड़कों के बाधा रहित रहने से व्यापार भी बढ़ेगा ओर यातायात भी सुगम होगा।नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया की खरसिया में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते ओवर ब्रिज की सौगात दी गई हैं जिसका कार्य तेजी से चल रहा हैं ओर तो ओर नगरपालिका के 3 कर्मठ पार्षद अवध नारायण सोनी, दीपक अग्रवाल ओर अरुण अग्रवाल के विशेष सहयोग से नगरपालिका ने रातों रात एक नई सडक की सौगात खरसिया वासियो कों दी हैं। इस तरह के विकास के कार्य लगातार होते रहेंगे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने बताया की किसी भी दुकानदार कों परेशानी न हों इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था। दुकानों का आबंटन व्यापार करने के लिए किया गया हैं न की सामानो कों बाहर निकाल कर दुसरे की दुकानों कों ढकने व सड़कों पर जाम लगाने के लिए। मेरा आपके माध्यम से सभी नगर वासियों से करबद्ध निवेदन हैं की यह आपका हीं नगर हैं ओर इसे सुंदर व स्वक्ष बनाएं रखने की जिम्मेदारी जितनी हमारी हैं उतनी हीं आपकी भी। अतः दुकानदारों से निवेदन हैं की वें सामान बाहर न निकाले,अपने वाहनों कों सलीके से पार्क करें ओर विकास के कार्यों में नगर पालिका का सहयोग करें।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 2 1 8
    Users Today : 35
    Total Users : 8218
    Views Today : 48
    Views Yesterday : 42
    Views This Month : 824
    Views This Year : 8176
    Total views : 8196
    "

    Top Search