जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल ने जिला पंचायत सदस्यों की टीम के साथ चपले में मां काली के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
खरसिया (चपले)। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले में आयोजित श्री श्री 1008 मां महाकाली पूजा एवं मेले में रायगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल ने जिला पंचायत सदस्यों एवं अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर मां काली के दर्शन किए तथा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल के साथ जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी टीम ने मां महाकाली के दरबार में मत्था टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया तथा मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के साथ आत्मीय मुलाकात भी हुई।मां महाकाली की आराधना और मेले का उत्साहपूर्ण वातावरण सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। धार्मिक आस्था,सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के प्रतीक इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतबाई छोटेलाल पटेल,श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्रीमती भगवती ढोल,श्री नारायण रजनी सूरज राठिया,सनत नायक, पुरुषोत्तम पटेल,दिनेश पटेल, देवीनाथ, हरिनारायण, सुशील पटेल, गेंदलाल श्रीवास,किशन डनसेना, बृंद श्रीवास,भैया राम, मनोज गबेल,छोटू गबेल,मनहरण पटेल,यस डनसेना, शिवलाल श्रीवास एवं परमानंद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके साथ ही महाराज योगेंद्र दुबे जी एवं मीनू दास बैरागी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।