रायगढ़ दिवाली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व सावित्रीनगर काॅलोनी में रहने वालों को आसानी से सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देष्य से सावित्रि नगर टाउनषिप काॅलोनी में दिवाली बाजार का आयोजन किया गया है। इस बाजार में तमनार क्षेत्र के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए गए हैं।तीन दिनों तक चलने वाले दिवाली बाजार का षुभारंभ बुधवार की षाम जिंदल पाॅवर के ईडी श्री गजेंद्र रावत और सीईओ मांइस व प्रेसीडेंट श्री प्रकाष,श्रीमती प्रियंका प्रकाष,ग्रुप सीएसआर हेड श्री ऋशिकेष षर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। ईडी श्री गजेंद्र रावत और सीईओ माइंस श्री प्रकाष व अन्य अतिथियों ने एक- एक स्टाॅल का निरीक्षण किया। ईडी श्री रावत ने समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टाॅल की प्रषंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने महिलाओं को और बेहतर प्रोडक्ट के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ मांइस श्री प्रकाष ने परिवार सहित बाजार का भ्रमण किया और कई स्आॅलों पर उन्होंने खरीदारी भी की। इस अवसर पर एजीएम सीएसआर राजेष रावत,मैनेजर षीतल पटेल व प्लांट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।गांव के देसी बड़ा से लेकर मिलेट्स के आइटम तक मिल रहा दिवाली बाजार में क्षेत्र भर के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टाॅल लगाया गया है। इन स्आॅलों में समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई किए गए कपड़े आकृति समूह द्वारा,मिट्टी से बनाए गए टेराकोटा के सामान, हर्बल प्रोडक्ट,आषा जिंदल के बच्चों द्वारा बनाए गए सजावट के सामान के अलावा क्षेत्र में किए जा रहे मिलेट्स रागी,ज्वार,बाजरा आदि के प्रोडक्ट लगाए गए हैं।