बिंजकोट में भाजपा को झटका! नील कुमार राठिया सहित 24 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ*जन्मदिन के मौके पर विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में परिवार सहित कांग्रेस में हुए शामिल,जिला पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक हलच

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिंजकोट में 04 नवंबर को कांग्रेस ने भाजपा के खेमे में सेंध लगाते हुए नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। भाजपा युवा नेता नील कुमार राठिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ कुल 24 लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इस मौके पर खरसिया विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से नील कुमार राठिया के गृह निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जन्मदिन समारोह के बीच हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को बिंजकोट और दर्रामुड़ा क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।जन्मदिन समारोह में हुआ राजनीतिक बदलाव*इस अवसर पर नील कुमार राठिया के निवास पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक उमेश पटेल की उपस्थिति में केक काटकर नील कुमार राठिया का जन्मदिन मनाया गया। इसी दौरान कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। विधायक उमेश पटेल ने नील कुमार राठिया सहित सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का गमछा भेंट कर पार्टी में प्रवेश कराया। उन्होंने नील कुमार को जन्मदिन की बधाई देने के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत और अभिनंदन किया। 24 लोगों के नामों की सूची आई सामने*कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नील कुमार राठिया के साथ वीर सिंह राठिया,तिरिथ कुंवर राठिया,भंवर सिंह राठिया, डोरीमति राठिया,परमेश्वर राठिया,रूक्मिणी राठिया, तिलक राम राठिया,उत्तरा राठिया,उषा राठिया, उमाशंकर राठिया,मोंगरा राठिया,नीलांबर राठिया, सितांबर राठिया,मुरली राठिया,मुरलीधर राठिया, सुरेश सारथी,मुकेश राठिया, मंगल पटेल,देवनारायण राठिया, गायत्री राठिया,डॉ. दिलेश्वर यादव,होस कुमार राणा और सेत कुमार राणा ने कांग्रेस में प्रवेश किया। पार्टी की ओर से सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया।भाजपा में पहले मजबूत पकड़ की चर्चा*स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार,नील कुमार राठिया की भाजपा में अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उन्हें भाजपा के जोबी मंडल मंत्री के रूप में भी बताया जा रहा है। ऐसे में उनका परिवार सहित कांग्रेस में शामिल होना क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। बिंजकोट और दर्रामुड़ा दोनों गांव आसपास के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। दर्रामुड़ा जिला पंचायत सदस्य का गृह ग्राम भी है। ऐसे क्षेत्र में भाजपा से जुड़े नेता के कांग्रेस में आने को स्थानीय स्तर पर एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।दर्रामुड़ा में भी हुआ था कांग्रेस प्रवेश*इससे पहले खरसिया विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम दर्रामुड़ा में भी दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। अब बिंजकोट में नील कुमार राठिया सहित 24 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से दर्रामुड़ा-बिंजकोट क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां फिर चर्चा में आ गई हैं। लगातार दो गांवों में हुए इन कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रमों ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा की है। हालांकि,इन घटनाक्रमों का आगामी राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा,यह आने वाले समय में सामने आएगा।

Top Search

Popular Post

IMG-20261105-WA0613
IMG-20261105-WA0381
IMG_20261105_094040
IMG-20261104-WA0722(2)

Most Read