राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथ ट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन

  रायगढ़.राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे हड़ताल स्थल शहीद कर्नल विपल्व त्रिपाठी स्टेडियम जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा सरकार के दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ और राजस्व पटवारी संघ के मांगों के समर्थन मे नारे बाजी कर अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया.इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला,के अलावा बिरादराना संगठन के साथी प्रवीण तंबोली,साथी रंकामनी बारिक,साथी बिंदेश्वर राम रौतीया,साथी विष्णु यादव,साथी श्याम किशोर प्रधान,साथी सुदर्शन उरांव,साथी एस एल भगत, साथी निराकार चौहान, साथी टिल्लो राम पटेल आदि उपस्थित थे.उल्लेखनीय है कि राजस्व पटवारी संघ द्वारा 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.उनकी प्रमुख मांग है कि पी.वी.ऐप बंद किया जावे,राजस्व निरीक्षक पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति दी जावे,वेतन विसंगति दूर की जावे,सेवा निवृत्ति के दिन ही सभी स्वतवो का भुगतान किया जाए,आंदोलन अवधि में संगठन पदाधिकारी पर की गई कार्रवाई को शून्य किया जाए.

Top Search

Popular Post

IMG-20261105-WA0360(1)
IMG-20261105-WA0540(1)
IMG-20261105-WA0705
IMG-20261105-WA0613

Most Read