*देश इतिहास के निर्णायक मोड़ पर,जनता तय करेगी उत्थान या पतन की दिशा:टीएस सिंहदेव*दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’महारैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जताया भरोसा,कहा–देश एक विराट नई करवट लेने की ओर

  दिल्ली 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने देश की मौजूदा परिस्थितियों को इतिहास का निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने आजादी के पूर्व और देश के विभाजन के बाद के दौर से वर्तमान हालात की तुलना करते हुए कहा कि देश आज एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है,जहां से उत्थान और पतन दोनों के रास्ते निकल सकते हैं।अब यह फैसला देश की जनता को करना है कि वह किस दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। दिल्ली मे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बाबा साहब ने बताया कि बोट बचाओ देश बचाओ रैली मे जन शैलाब किसी किराए का नहीं।भीड़ ने साबित किया कि लोगों के मन मे केंद्र सरकार के प्रति नकारात्मक छबि है।देश की लोकतांत्रिक परंपरा को बचाने के लिए हम यहां आए हैं।जनता अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग तक सीमित नहीं है बल्कि बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।जिन 12 करोड़ लोगों का वोट कटा है,वे भी तो हमारे अपने देश के हैं।लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मज़बूती से मैदान मे खड़ा है।सिंहदेव ने कहा कि वह आशावादी व्यक्ति हैं,और उन्हें देश की जनता पर पूरा भरोसा है।उन्हें उम्मीद ही नहीं,बल्कि विश्वास भी है कि जनता सही फैसला लेगी और देश को उत्थान की दिशा में ले जाने के लिए एकजुट होगी। उनके मुताबिक देश एक विराट नई करवट लेने की ओर अग्रसर है।सिंहदेव के इस बयान में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर उनकी चिंता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की निर्णायक भूमिका पर भरोसा भी झलकता है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के मंच से उनका संदेश केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं रहा,बल्कि उन्होंने देश की भावी दिशा का निर्धारण जनता के विवेक और सामूहिक निर्णय से होने की बात कही। बाबा साहब के मुताबिक रैली मे उमड़े जनसैलाब ने बीजेपी को जनता की ताकत का एहसास अवश्य करा दिया है।

Top Search

Popular Post

IMG_20261103_235601
IMG-20261103-WA0384(1)
IMG-20261103-WA0560(1)
IMG-20261103-WA0562(1)

Most Read