रायपुर/ खरसिया के लोकप्रिय एवं समाजसेवी छाया विधायक महेश साहू*ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर_ में भाजपा प्रदेश के शिल्पी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह*से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान*छाया विधायक महेश साहू ने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से आत्मीय भेंट मुलाकात कर उनका अभिवादन किया भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से हुई इस सौजन्य मुलाकात के दौरान *आत्मीयता एवं सौहार्द* का वातावरण रहा।*इस दौरान कैलाश चौहान (महामंत्री) तारापुर मंडल भाजपा युवा मोर्चा भी उपस्थित रहे।