*दीपावली से पहले केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में मिले 3,602 करोड़ - वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का जताया आभार

  रायगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दीपावली के पावन पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार द्वारा टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की गई है, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है।इस संबंध में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जानकारी साझा करते हुई कहा केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इस अग्रिम किस्त से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। दीपावली जैसे बड़े पर्व से पहले मिली यह राशि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Top Search

Popular Post

IMG-20261103-WA0495
IMG-20261102-WA0542
IMG-20261101-WA0798
IMG-20261102-WA0510

Most Read