लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ - रायगढ़ में भाजयुमो का "युवा संवाद" 30 को*वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, युवाओं के साथ करेंगे सीधा संवाद

  रायगढ़,भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के तत्वाधान में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत पर भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2026, शाम 4:00 बजे पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी होंगे। इस युवा संवाद में मंत्री श्री चौधरी प्रदेश के युवाओं, छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, प्रदेश सरकार की युवा हितैषी योजनाओं और कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अराजकता पर विस्तृत चर्चा होगी। सुमीत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रायगढ़ जिले के हजारों युवा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने और उन्हें सुशासन के संकल्प से अवगत कराने का एक सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Top Search

Popular Post

IMG-20261028-WA0605(1)
IMG-20261028-WA0887
IMG-20261028-WA0849(1)
IMG-20261028-WA0712(1)

Most Read