HomeRaigarh Newsयातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना:माटी कला बोर्ड...

यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना:माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चतुर्वेदी राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह बोले-जीवन से बड़ा कुछ नहीं, जल्दबाजी से बचें और नियमों का पालन करेंकलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा-हेलमेट पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं,अपनी सुरक्षा के लिए पहनेंएसएसपी श्री शशि मोहन सिंह बोले-सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारीयातायात जागरूकता रैली के लिए 450 से अधिक हेलमेट का निशुल्क वितरण

spot_img

रायगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा थाना यातायात परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेलमेट वितरण के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चतुर्वेदी एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत,राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुई।माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में यातायात नियमों का पालन नहीं करना सामाजिक जिम्मेदारी में कमी को दर्शाता है। विकसित भारत की परिकल्पना तभी सार्थक होगी,जब प्रत्येक नागरिक कानून एवं यातायात नियमों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का सहयोग करने के बजाय उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना ही सही मायने में ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना से जुड़ा विषय है।राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ का विकास चारों ओर तेजी से हो रहा है, जिसके कारण यातायात का दबाव भी बढ़ा है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के पीछे यातायात नियमों का पालन नहीं करना एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया के सतत प्रयासों से रायगढ़ में रिंग रोड निर्माण,सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं,जिससे आने वाले समय में यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत करते हैं, इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। हेलमेट को ‘सुरक्षा कवच’ बताते हुए उन्होंने तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन से बड़ा कुछ भी नहीं है,इसलिए वाहन चलाते समय जल्दबाजी से बचें। उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने तथा मोडिफाइड साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन रायगढ़ में सड़क हादसों को लेकर गंभीर है। प्रतिमाह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हेलमेट केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से पहनें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा नागरिकों में यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रवर्तन एवं जागरूकता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक मोटरयान अधिनियम के तहत 30,859 कार्रवाई की गई हैं तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट,तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से 2 करोड़ 77 लाख 95 हजार 400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण,निःशुल्क हेलमेट वितरण,स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में अपेक्षित कमी नहीं आना चिंता का विषय है। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का दायित्व नहीं है, इसमें आम नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यहां से ‘यातायात दूत’ बनकर जाएं और स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नागरिकों को 450 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए तथा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विकास सिन्हा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभापति श्री डिग्री लाल साहू,श्री गुरपाल भल्ला,श्री श्रीकांत सोमावार,श्री सुभाष पांडे,श्री सुरेश गोयल, श्री पवन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल, यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह,रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह सहित शहर के सभी थाना प्रभारी, थाना यातायात एवं शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी,मीडिया के सम्मानित सदस्यगण तथा रायगढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments