HomeRaigarh Newsडीईओ नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का...

डीईओ नरेंद्र सिन्हा की पहल से 55 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ11 लिपिक एवं 44 भृत्यों के आदेश जारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष

spot_img

जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लंबे समय से समयमान वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में 11 लिपिक एवं 44 भृत्य सहित कुल 55 कर्मचारियों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं।आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि समयमान वेतनमान का लाभ केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के बाद मिलने वाला सम्मान और अधिकार भी है। लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश किसी सौगात से कम नहीं है।गौरतलब है कि डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा की पहल से लगभग 30 वर्षों से सेवा में कार्यरत भृत्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी प्राप्त हुआ है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे इन कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने से विशेष उत्साह है। अब समयमान वेतनमान के आदेश जारी होने से विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने डीईओ श्री नरेंद्र सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे ऐसे निर्णय विभाग में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वास और कार्य के प्रति समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments